Mannara Chopra Father Prayer Meet At Gurudwara: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया था। कल बुधवार को चोपड़ा परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया था। आज मन्नारा और उनकी बहन ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए मुंबई के एक गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा का आयोजन किया था।
मन्नारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन
लाफ्टर शेफ्स 2 की एक्स कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा इस समय बेहद दुख से गुजर रही हैं। इस बीच लाफ्टर शेफ्स 2 की एक्स कंटेस्टेंट को गुरुद्वारे में पहुंचते हुए देखा गया। इस दौरान वह अपने पिता की फोटो फ्रेम को अपने सीने से लगाए हुए नजर आई। सफेद लिबास पहने एक्ट्रेस काफी इमोशनल और आंखों में आंसू लिए नजर आई। उनके साथ उनकी बहन मिताली आनंद भी मौजूद थीं। इसके बाद वह गुरुद्वारे के भीतर नजर आई। उन्होंने पिता की तस्वीर फूलों से सजी मेज पर रखी और हाथ भी जोड़े। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ नजर आ रहा है।
मन्नारा पर टूटा दुखों का पहाड़
वहीं एक दिन पहले अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा रोते-रोते बेहोश भी हो गई थीं। अंतिम संस्कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में मन्नारा अपने पिता का पार्थिव शरीर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
16 जून को हुआ था पिता का निधन
मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन 16 जून को हुआ था। वह 72 साल के थे। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट खबर शेयर की थी। उनकी पोस्ट में लिखा था, “बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।” पूरा चोपड़ा परिवार मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। मन्नारा की चचेरी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फूफाजी के निधन पर शोक जताया है.