IPL 2025 MI VS SRH: मैदान पर हाथ-गले मिलना और हंसी मजाक करना, किसी बात को लेकर गहमागहमी होना, खिलाड़ियों का आपस में भिड़ जाना तो आम बात है पर बीच पिच पर कोई खिलाड़ी किसी के जेब में हाथ डाल दें तो आप क्या कहेंगे। पहली नजर में तो यहीं लगेगा कि जेब से कुछ निकालने ये खोजने की कोशिश है।
वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में हरा दिया। इस मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुंबई के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैदराबाद की पारी के दौरान अभिषेक शर्मा की जेब टटोलने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।
मुंबई के खिलाफ ऐसा रहा अभिषेक का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे। उन्होंने इस दौरान 28 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए। अभिषेक ने इस पारी के दौरान 7 चौके लगाए। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया था। अभिषेक ने 141 रनों की पारी खेली।
पहले ही ओवर में मिले जीवनदान
मैच की शुरुआत में दीपक चाहर के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने बल्ला घुमाया और गेंद किनारा लेकर हवा में गई, लेकिन विल जैक्स कैच नहीं पकड़ पाए। फिर, चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड ने गेंद को सीधे मिडविकेट पर खड़े कर्ण शर्मा की तरफ मारा, लेकिन वह भी नीची गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे।
अभिषेक शर्मा ने पांचवें ओवर में चाहर को तीन चौके मारकर अपनी पारी को गति देने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह गति ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। कर्ण शर्मा ने शुरुआत में कैच पकड़ने में गलती क, लेकिन बाद में सब्स्टीट्यूट फील्डर राज अंगद बावा ने अभिषेक शर्मा।