नई दिल्ली। भोपाल सीट से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हल्ला मचाया है। बता दे कि साध्वी अपनी शपथ संस्कृत में ले रही थीं, उन्होंने शपथ लेते हुए कहा,”मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी लोकसभा सदस्य के रूप में तभी कुछ सांसदों ने टोका टोकी शुरू कर डाली। विपक्ष ने प्रज्ञा को कहा कि वह सिर्फ अपने नाम का ही उच्चारण करें।
BJP winning candidate from Bhopal, Pragya Singh Thakur takes oath as Lok Sabha MP. pic.twitter.com/W2okmWxkjf
— ANI (@ANI) June 17, 2019
लोकसभा में विपक्षी दल द्धारा किए हंगामे के बाद प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि वे रिकॉर्ड चेक रहे हैं, कृप्या शांति बनाए रखें, वहीं मौजूद अधिकारियों ने प्रज्ञा ठाकुर को कहा कि वह अपने माता—पिता का नाम लें। इस बीच जब साध्वी ने जब भी दूसरी बार शपथ लेना शुय किया तो संदन में विपक्ष फिर हंगामा करने लगा। साध्वी के तमाम रिकॉर्ड चेक करने के बाद प्रोटेम स्पीकर ने साध्वी प्रज्ञा को तीसरी बार शपथ दिलाई इस बीच भी विपक्ष ने टोका—टोकी बंद नहीं की।