Tapas Pal नहीं रहे अब इस दुनिया में
कोलकाता – आज मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई है। बता दे कि पूर्व अभिनेता और टीएमसी सांसद रहे तापस पाल का आज सुबह देहांत हो गया है। बता दे कि पाल मुंबई स्थित घर अपनी बेटी के घर आए हुए थे। अचानक पाल को दिल का दौरा पड़ा, जिस दौरान उन्हें जुहू स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां तड़के सुबह 4 बजे 61 वर्षीय जाने माने अभिनेता और नेता Tapas Pal का देहांत हो गया।
- 61 वर्षीय Tapas Pal नहीं रहे इस दुनिया में
- बतौर एक्टर की थी करियर की शुरुआत
- पहली बॉलीवूड फिल्म अबोध् में आए नजर
- 2009 में Tapas Pal राजनीति का हिस्सा बने
बीते काफी समय से पाल दिल की बिमारी से जुझ रहे थे। जिसे लेकर पिछले दो सालों में पाल को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। बता दे कि तापस पाल (Tapas Pal) का जन्म 29 सितंबर, 1958 में हुआ था। 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली सिनेमा से की। वहीं पहली फिल्म दादर कीर्ति की। इस फिल्म से पाल ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में खुब सुर्खियां बटौरी।
वहीं तापस पाल बॉलीवुड फिल्म अबोध में पहली बार प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। तीन दशकों तक चलने वाले करियर में, पाल ने साहेब (1981), परबत प्रिया (1984), भालोबासा भालोबासा (1985), अनुराग चोयान (1986), अमर बंधन (1986) और गुरु दक्षिणा (1987) जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसा हासिल की। पाल ने साहेब में अपनी भूमिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।
वहीं बता दे कि 2009 में तापस पाल राजनीति का हिस्सा बने। इस दौरान ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। वहीं तापस पाल दो बार सासंद के रुप में भी चुने गए।