Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। तो वहीं मकर संक्रांति के दिन से ही रामनगरी में रामोत्सव शुरू हो जाएगा। बता दें कि 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishta) समारोह है, इस खास मौके पर शामिल होने के लिए देश तमाम लोगों को न्योता भेजा गया है। इसी कड़ी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है।
द्रौपदी मुर्मू और वीएचपी का बयान
वीएचपी ने इसको लेकर कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। उन्होंने (प्रेसिडेंट मुर्मू) इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और कहा कि वो अयोध्या आने के लिए शीघ्र ही समय तय करेंगी।”
किसने दिया निमंत्रण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए न्योता दिया गया है। लेकिन शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया।