Beating Retreat: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है। जोकि 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन है। बता दें कि भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के संगीत बैंड देश प्रतिष्ठित दर्शकों के समक्ष 31 मनमोहक और थिरकने वाली भारतीय धुनें बजाई गयी। इस खास मौके पर राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और आम जनता मौजूद हुई।
#WATCH दिल्ली: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। pic.twitter.com/612TQJKc16
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2024
ये धुनें बजीं…
समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड की शंखनाद धुन के साथ होगी, जिसके बाद पाइप और ड्रम बैंड द्वारा वीर भारत, संगम दूर, देशों का सरताज भारत, भागीरथी और अर्जुन जैसी मनमोहक धुन बजाई गयी। सीएपीएफ के बैंड भारत के जवान और विजय भारत बजाएंगे। बयान के अनुसार, भारतीय वायुसेना के बैंड टाइगर हिल, रेजाइस इ रायसीना औऱ स्वदेशी धुन बजी। तो वहीं आइएनएस विक्रांत, मिशन चंद्रयान, जय भारती और हम तैयार हैं, सहित कई धुनें बजीं। इसके बाद भारतीय थलसेना का बैंड फौलाद का जिगर, अग्निवीर, कारगिल 1999 और ताकत वतन सहित कई धुन बजाई गईं।