रश्मि सिंह|Bharat Ratna: केंद्र सरकार ने भारत रत्न को लेकर के बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। इस बार तीन दिग्गज को भारत रत्न से सम्मानीत करने का ऐलान किया गया। पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर की है।
It is a matter of immense joy that the Government of India is conferring the Bharat Ratna on Dr. MS Swaminathan Ji, in recognition of his monumental contributions to our nation in agriculture and farmers’ welfare. He played a pivotal role in helping India achieve self-reliance in… pic.twitter.com/OyxFxPeQjZ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
Courtesy: Narendra Modi Twitter Handle
पीएम ने क्या किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए भारत रत्न देने का ऐलान किया है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। पीएम ने पोस्ट में लिखा, चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो या देख के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रुप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”
हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
Courtesy: Narendra Modi Twitter Handle
नरसिम्हा राव को लेकर पीएम ने क्या कहा
वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का भी ऐलान किया है। पीएम मोदी ने उनके लिए पोस्ट शेयर किए है। पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गरु को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रुप में, नरसिम्हा राव गरु ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रुप में किए गए कार्यों के लिए समान रुप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रुप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए ठोस नींव रखने में सहायक था।”
Delighted to share that our former Prime Minister, Shri PV Narasimha Rao Garu, will be honoured with the Bharat Ratna.
As a distinguished scholar and statesman, Narasimha Rao Garu served India extensively in various capacities. He is equally remembered for the work he did as… pic.twitter.com/lihdk2BzDU
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
Courtesy: Narendra Modi Twitter Handle