रश्मि सिंह|BJP Foundation Day: आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी खास है। आज यानी 6 अप्रैल के दिन साल 1980 में स्थापना किया गया था। पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस समय बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल है। इस खास मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए इसके कार्यकर्ताओं की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अपने सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की है।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज @BJP4India की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
हमें NDA का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। NDA एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
पीएम मोदी ने दी बधाई
जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी आज यानी 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिक्षमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षा की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।”
देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, “हमें NDA का अभिन्न अंगग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांत्राओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। एनडीए एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत अहम है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले वक्त में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शेयर किया पोस्ट
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अनिनंदन करता हूं। जिन्होंने अपने अथक परिश्रम के बलबूते को भारत की ही दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बीजेपी विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। इस पुनीत कार्य में हमें जनता-जर्नाद का आशीर्वाद मिल रहा है।
भाजपा के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम के बलबूते पर भाजपा को भारत की ही दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है।
प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi के नेतृत्व में आज भाजपा विकसित भारत के संकल्प को…
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) April 6, 2024
बता दें कि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, “भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। प्रबल और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए पार्टी की निष्ठा को मेरा नमन।”
भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।
प्रबल और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए पार्टी की निष्ठा को मेरा नमन।
Greetings to all the karyakartas on the on the 44th Foundation Day of Bharatiya Janata Party.
Salute the party’s dedication and…
— Dr. S. Jaishankar (Modi Ka Parivar) (@DrSJaishankar) April 6, 2024