रश्मि सिंह|CISCE ICSE, ISC Result 2024 Declared: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकटे एग्जामिनेशन ने आज इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते है। इस साल 10वीं में 99.47% छात्र पास हुए है। तो वहीं ISC 12वीं में 98.19% छात्र पास हुए है। ICSE 10वीं में 53.57% लड़का पास हुए है। तो वहीं, 46.43% लड़कियां पास हुई है। एक बार फिर लड़कियों के काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
लड़कियों ने मारी बाजी
जानकारी के लिए बता दें कि, CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतिजे घोषित कर दिए है। इस साल ICSE में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका कुल पास प्रतिशत 99.31 प्रतिशत है, जबकि लड़कों ने 99.65 प्रतिशत अंक हासिल किए है। इसी तरह आईएससी में भी 98.92 प्रतिशत लड़कियां पास हुआ है। जबकि लड़को ने 97.53 % पास हुए है।
छात्र यहां रिजल्ट चेक करें
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होम पेज पर ICSE कोर्स सेलेक्ट करें।
- अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोर्ड करें।
- आपका ICSE 10वीं और ISC 12वीं 2024 का स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे चेक करे और डाउनलोड करें।