रश्मि सिंह|Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रहे है। ऐसे में आज कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी ने ओडिशा की तीन और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/hjofEv8IHU
— Congress (@INCIndia) April 20, 2024
कांग्रेस ने जारी किया लिस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई।”
पार्टी ने ओडिशा की संभलपुर सीट से दुलाल चंद्र प्रधान को, क्योंझर सीट से बिनोद बिहरी नायक, अस्का सीट से दबकांत शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। ओडिशा के क्योंझर सीट से बिनोद नायक, अस्का सीट से दबकांत शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ओडिशा के क्योंझर सीट से पार्टी ने मोहन हेमब्राम की जगह बिनोद बिहारी नायक को टिकट दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की कांथी सीट से कांग्रेस ने उर्बशी भट्टाचार्य को टिकट दिया है।