रश्मि सिंह|Congress Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टी चुनाव के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र 5 न्याय और 25 गारंटी पर आधारित है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया। इसके अगरे दिन जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए AICC मुख्यालय में अपना घोषणापत्र जारी किया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Ev6oBPpqdv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024
कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या ?
आपको बता दें कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के घोषणा पत्र की बड़ी बातों की अगर बात की जाए तो इसमें केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां, गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी 400 रुपए, जांच एजेंसियों का दुरूपयोग रोकने और PMLA कानून में बदलाव का ऐलान किया गया है। साथ ही सच्चर कमेटी की सिपारिशों को लागू करने की भी घोषणा की है।
घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी के मुताबिक पांच न्याय शामिल है। हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित है। पार्टी ने युवा न्याय के तहत जिन पांच गारंटी की बाद की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के घोषणापत्र पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “…हमारा घोषणा पत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय के दस्तावेज़’ के रूप में याद किया जाएगा… राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच स्तंभों पर केंद्रित… pic.twitter.com/CzWTohsl9L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024
पी चिंदबरम ने क्या कहा ?
जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र पर पी चिंदबरम ने कहा, “हम जम्मू-कश्मीर को तुरंत पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। हम लद्दाख के जनजातीय क्षेत्रों को शामिल करने के लिए संविधान की छठी अनुसूची में संशोधन करेंगे। पाकिस्तान के साथ जुड़ाव मूल रूप से सीमा पार आंतकवाद को समाप्त करने की उसकी इच्छा और क्षमता पर निर्भर करता है।”
उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस अग्निपथ योजना को खि्तम कर देगी और सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं पर लौट आएगी जो हमारे सैनिकों के लिए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगी।”
पी चिंदबरम ने आगे कहा, “लद्दाख में चीनी घुसपैठ और 2020 में गलवान झड़प ने दशकों में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा झटका दिया। 19 जून 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीन चिट दे दी जिससे हमारी बातचीत की स्थिति काफी कमजोर हो गई। 21 दौर की सैन्य-स्तरीय वार्ता के बावजूद, चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करना जारी रखा है और भारतीय बलों को पूर्वी लद्दाख में 2,000 वर्ग किमी के क्षेत्र के बराबर 65 गश्त बिंदु में से 26 तक पहुंच से वंचित कर दिया है। डोकलाम में चीनी निर्माण से सिलीगुड़ी कॉरिडोर को खतरा है जो पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। औपचारिक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के अभआव के कारण नीति निर्धारण तदर्थ और व्यक्तिगर हो गया है। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी करेगी।”
पी चिंदबरम ने आगे कहा, “रक्षा मंत्री का पिरचालन निर्देश सशस्त्र बलों की युद्ध योजना को निर्धारित करात है। यूपीए सरकार ने आखिरी निर्देश 2009 में जारी किया था। हमारी मौजूदा दो मोर्चों की चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस एक नया ऑपरेशनल निर्देश लाएगी।”
उन्होंने आगे ये भी कहा कि, नोटबंदी, रफाल सौदा, पेगासस मामला, पीएम केयर फंड और चुनावी बॉन्ड आदी की जांच कराई जाएगी। साथ ही बीजेपी में शामलि हुए उन लोगों की जांच भी होगी जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे और बाद में कार्रवाई नहीं हुई।