रश्मि सिंह|Delhi Politics: आम आदमी पार्टी मंत्री आतिशी आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी पर निशाना साधती रहती है। ऐसे में आज उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा दावा किया है। आतिशी ने कहा कि, मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, उनके विश्वसनीय सूत्रों ने यह बताया है कि दिल्ली में चुनी गई सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है… आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है… दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी… pic.twitter.com/TvRfDlrUDk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024
आतिशी का बड़ा दावा
जानकारी के लिए बता दें कि, आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। आतिशी ने कहा, दिल्ली में चुनी गई सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। दिल्ली सरकार के अफसर मीटिंग में नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि, यह दिल्ली की जनता के खिलाफ धोखा होगा।
आतिशी ने आगे कहा कि, 20 साल पहले के केस में विभव कुमार पर कार्रवाई हुई। दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं हो रही है। अरविंद केजरीवाल को झूठी आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बिना किसी प्रमाण के सीएम को अरेस्ट किया है, क्योंकि बीजेपी को यह पता है कि वह कितना भी जोर लगा ले, अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “…भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकता… दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग AAP को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की… https://t.co/Immjc5rz2f pic.twitter.com/91RmYDAkxI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024
दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?
आपको बता दें कि, आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। बीजेपी की केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने जा रही है। पिछले कुछ दिनों से किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रहीहै. कई विभाग खाली है, जिन पर अधिकारी मौजूद नहीं है।
आतिशी ने आगे बताया कि, दिल्ली के LG बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख कर कह रहे कि सरकाम काम नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल सचिव को भी बेवजह हटाया जा रहा है। ये सारे संकेत है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है।