रश्मि सिंह|Farmers Protest LIVE: पंजाब- हरियाणा सीमा पर दो प्रदर्शन स्थलों में से एक खनौरी सीमा पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत और लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने कि बड़ी खबर सामने आई है। इसको देख अब दिल्ली चलो मार्च को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शकारी की मौत का वजह केंद्र सरकार को बताया है। उन्होंने कहा है कि “प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसान की मौत की जिम्मेदारा सरकार है। 9 दिसंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हुए समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लागू करने में फेल रहे है। उनके मंत्री वर्तमान संकट और किसान की मौत के लिए जिम्मेदार है।”
#Watch: युवा किसान की मौत के बाद फैसला, दिल्ली कूच 2 दिन के लिए टला #farmersprotests2024 #KisanAndolan2024 #DelhiKooch #JantantraTv@SahilDhuliya | @MundaArjun | @gauravstvnews pic.twitter.com/EW4BZKkBYE
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 22, 2024
किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिब्ध- पीएम मोदी
जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी ने आज ट्वीट शेयर कर लिखा, “देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।” pic.twitter.com/Ha0EzNlnic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
एमएसपी पर अनुराग ठाकुर ने क्या कहा ?
जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि, सरकार ने न्यूनतम समर्थन दोगुना कर दिया है और खरीद भी दोगुना से अधिक बढ़ा दी गई है। ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गेहूं, धान, तिलहन और दालों की खरीद पर 18.39 लाख करोड़ रुपये खर्च किए है। जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने 5.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे।
#WATCH केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “दूसरा निर्णय है कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत एक उप-योजना जो पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़ा है…इसमें एक बड़ा बदलाव लाने के लिए, हमारे भारवाही पशु जैसे ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर की संख्या घट रही हैं। इसलिए पशुधन और मुर्गीपालन के… pic.twitter.com/DCWQ7ZuZcn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
#WATCH केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए आगामी गन्ना सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 की अवधि में मूल्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है… वर्ष 2024-25 के लिए मूल्य 340 रुपये… pic.twitter.com/k6lR5y3nNa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
कृषि मंत्री ने फिर की बातचीत की पेशकश
बता दें कि, किसानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर कृषि संगठनों से कई दौर की वार्ता हुई है। हमने उनसे कहा है कि हम चर्चा के जरिए समाधान निकालेंगे क्योंकि बातचीत से ही मुद्दे सुरझते है। हमें मिलकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे सभी को फायदा हो। मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर कोई समाधान निकाल लेंगे।