नही रहें देश के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त T. N. Seshan
नई दिल्ली : भारत के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रहे T. N. Seshan (तिरूनेलै नारायण अइयर शेषन) का रविवार 10 नवंबर को निधन हो गया है। 1996 में इनको सरकारी सेवाओं के लिए “मग्सेसे अवॉर्ड” मिला था। ये तमिलनाडू कैडर से 1955 बैच के आईएएस अधिकारी थे।
अपने पद से मुक्त होने के बाद इन्होंने “देशभक्त ट्रस्ट” बनाया। इन्होंने 1997 में के आर नारायणन के के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा, लेकिन इनको हार का सामना करना पड़ा। इसके दो साल बाद इन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन बदकिस्मती के कारण वे यह चुनाव भी हार गए।
टी शेषन देश में भ्रष्टचार को मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। भ्रष्टचार को खत्म करने के लिए ये किसी के भी खिलाफ जाने का साहस रखते थे। कहा जाता है कि एक बार देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए ये उस समय की तत्कालीन सरकार तक से भिड गए थे।
About T. N. Seshan
टी एन शेषन का जन्म केरल के पलक्कड़ जिले के तिरूनलै नामक स्थान में हुआ था। इन्होंने ने अपनी स्नातक की परीक्षा मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में पूरी की थी और कुछ समय के लिए वहीं पर लेक्चरर भी थे। इन्होंने फिजिक्स में ग्रैजुएशन किया लेकिन किसी कारण से वे वैज्ञानिक नही बन सकें। भारतीय प्रशासनिक सेवा में ट्रेनी के तौर पर अपना करियर 1955 में शुरू किया। इन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रभार दिसंबर 1990 में संभाला।