जानिए किन राज्यों में कब-कब लगा है राष्ट्रपति शासन ? यूपी-पंजाब अव्वल
नई दिल्ली : महाराष्ट्र में एक बार फिर से राष्ट्रपति शासन लग गया है। महाराष्ट्र में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब राष्ट्रपति शासन लगा हो। यहां की राजनीतिक स्थिती को देखते हुए ही यहां पर राष्ट्रपति शासन लगा है। राज्यपाल भगत सिंह ने ही राष्ट्रपति शासन पर सिफारिश की थी, जिस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंज़ूरी दे दी।
आर्टिकल 356 के अनुसार किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे पहले राष्ट्रपति शासन 1980 में 17 फरवरी से 8 जून तक के लिए लगा था। वहीं दूसरी बार 2014 में 18 सितंबर से 30 अक्टूबर तक के लिए लगाया गया था। भारत में अब तक करीब 125 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।
उत्तर प्रदेश में 9 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन
- पहली बार 25 फरवरी 1968
- दूसरी बार 1 अक्टूबर 1970
- तीसरी बार 13 जून 1973
- चौथी बार 30 नवंबर 1975
- पांचवी बार 30 अप्रैल 1977
- छठी बार 17 फरवरी 1980
- सातवीं बार 6 दिसंबर 1992
- आठवीं बार 18 अक्टूबर 1995
- नवीं बार 8 मार्च 2002
किन-किन राज्यों में कितनी बार लगा राष्ट्रपति शासन
- पंजाब में नौ बार
- बिहार में आठ बार
- कर्नाटक में छह बार
- ओडिशा में छह बार
- मणिपुर में दस बार
- पांडिचेरी में छह बार
- केरल में पांच बार
- गुजरात में पांच बार
- गोवा में पांच बार
- मध्यप्रदेश में चार बार
- राजस्थान में चार बार
- तमिलनाडू में चार बार
- पश्चिम बंगाल में चार बार
- नागालैंड में चार बार
- असम में चार बार
- हरियाणा में तीन बार
- झारखंड में तीन बार
- त्रिपुरा में तीन बार
- मिज़ोरम में तीन बार
- आंध्रप्रदेश में तीन बार
- महाराष्ट्र में तीन बार
- अरूणाचल में प्रदेश दो बार
- हिमाचल प्रदेश में दो बार
- मेघालय में दो बार
- सिक्किम में दो बार
- उत्तराखंड में दो बार
- दिल्ली में एक बार
- जम्मू-कश्मीर में सात बार