नई दिल्ली: Tokyo Paralympic 2020: टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारत को गोल्ड बॉय नीरज चोपड़ा मिले। उनके शानदार प्रदर्शन और शानदार जीत के बाद भारत का नाम जीत की शिखर पर था। वहीं, टोक्यो पैरालिंपिक की बदौलत एक बार फिर भारत ऊंचाइयों की सीढ़ियां चढ़ रहा है। भारत अब तक पैरालिंपिक में 12 मैडल जीत चूका है।
शूटर अवनि लेखरा ने फिर रचा इतिहास
बता दें, 3 सितम्बर(शुक्रवार) भारत के लिए बेहद ही शुभ और खास दिन साबित हो रहा है। भारत ने आज एक के बाद एक दो पदक अपने नाम किये है। शुक्रवार को शूटर अवनि लेखरा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक बार फिर से इतिहास रचा दिया है। वे एक ही पैरालिंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं।
अवनि पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं
अवनि लेखरा ने आज ‘विमेंस 50m राइफल 3P SH1 फाइनल में ब्रांज मेडल अपने नाम कर लिया है। इससे पहले अवनि लेखरा इन्हीं पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। बीते सोमवार को अवनि ने प्रतियोगिता में भारत को पहला गोल्ड मैडल दिलाया था। पैरा शूटर अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल्स में स्वर्ण पदक जीता था। अवानी ने फाइनल में 249.6 का स्कोर किया, जो कि वर्ल्ड रिकार्ड के बराबर था।
यह भी पढ़े :-Tokyo paralympics 2020 : वर्ल्ड नंबर 3 पैरा शटलर और एशियाई चैंपियन हैं नोएडा के डीएम सुहास एल वाई
भारतीय खिलाड़ी 445.9m का खड़ा किया स्कोर
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘विमेंस 50m राइफल 3P SH1’ प्रतियोगिता में चीन की सीपी यांग ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है, जबकि सिल्वर मेडल पर कब्जा जर्मनी की एन हिलट्रोप ने किया है। तीसरे पायदान पर अवनि रहीं, जिनको ब्रोंज मैडल से नवाजा गया है। चीनी खिलाड़ी ने 457.9 का स्कोर किया, जो पैरालिंपिक का रिकार्ड है, जर्मन की खिलाड़ी ने 457.1 का स्कोर किया, जबकि भारतीय खिलाड़ी अवनि ने 445.9 का स्कोर खड़ा किया।
कैटेगरी के योग्य न होने पर लौटाना पढ़ा पदक
भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में अब तक 12 मैडल अपने नाम किये है, जिसमें से दो गोल्ड मेडल के रूप में आए हैं। इनमें से एक पदक अवनि लेखरा ने भी जीता है। वहीं, 6 पदक रजत के रूप में आए हैं। इसके अलावा चार पदक ब्रांज मेडल के रूप में भारतीय एथलीटों ने जीते हैं।हालांकि एक पदक भारत का अयोग्य करार दिया गया, क्योंकि एक खिलाड़ी को उस कैटेगरी के योग्य नहीं पाया गया था। ऐसे में उनको पदक लौटाना पड़ा था