रश्मि सिंह|Salad: गर्मियां पड़ना शुरू हो चुकी है, ऐसे में इस समय शरीर को पानी की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इस समय हम लोगों को अपने डाइट में हरी भरी चिजों को शामिल करना चाहिए। गर्मियों के समय सलाद को अपने डाइट में हमें शामिल करना चाहिए। ऐसे में हम आपको आज कुछ स्पेशल सलाद के बारे में बताएंगे, जोकी लीची से बनता है। यह गर्मियों में खाने के लिए सबसे स्पेशल फ्रूट सलाद है। आपने बहुत से तरह के फ्रूट सलाद खाए होंगे, लेकिन आपको एक बार आम और लीची से तैयार सलाद जरूर खाना चाहिए। तो आइए इसकी पूरी रेसिपी के बारे में जानते है।
मैंगो लीची सलाद के लिए इंग्रीडिएंट
- 2 आम
- 1 कप लीची
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1मुट्ठी धनिया पत्ती
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
मैंगो लीची सलाद कैसे बनाएं?
- इस सलाद को बनाने के लिए एक बाउल में आम, लीची और खीरा को काटकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब सलाद के ऊपर थोड़ा चाट मसाला, काला नमक और जीरा पाउडर छिड़कें
- नींबू का रस निचोड़ें और धीरे से सभी चीजों को एक साथ मिलाएं
- सलाद को लगभग 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इससे सभी स्वादों को अवशोषित किया जा सकता है। आप इस समय इसे फ्रिज में भी रख सकते है।
- ताजे धनिये की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।