INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन में दरार अब बढ़ती जा रही है। ममता बनर्जी के बाद अब पंजाब सीएम भगवंत मान ने 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यह क्लियर किया है कि आम आदमी पार्टी राज्य में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कि अब पंजाब में 13-0 का गठबंधन होगा। दरअसल, हफ्ते पहले यानी 19 जनवरी को आप ने यह संकेत दिया था कि वह गोवा में लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। तो वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, ‘उनका दल विपक्षी गठबंधन इंडिया का घटक दलों के साथ तटीय राज्य में एक सीट को लेकर बातचीत कर रहा है।’
ममता ने दिया तगड़ा झटका
ममता बनर्जी ने ये फैसला किया है कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सी नहीं रहेगी और अकेले चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए राज्य में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने दीजिए।