नई दिल्ली: आज 21 जून को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजपथ में योगासन करते हुए नजर आए।
रांची में पीएम मोदी
Jharkhand: Prime Minister Narendra Modi performs yoga at Prabhat Tara ground in Ranchi on #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/gUAEYg8Gr6
— ANI (@ANI) June 21, 2019
रोहतक में गृह मंत्री अमित शाह
Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak on #InternationalDayofYoga . pic.twitter.com/Qidq9WV5Rx
— ANI (@ANI) June 21, 2019
गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ योगाभ्यास किया।
राजनाथ सिंह ने राजपथ पर किया योग
On #YogaDay2019 I urge everyone to make Yoga an integral part of their lives. Join us live from Rajpath, New Delhi on my YouTube channel : https://t.co/XkgAaG7Ekf
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 21, 2019
बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ किया योग
#WATCH: Yoga guru Baba Ramdev performs yoga along with Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis in Nanded on #InternationalDayofYoga. #Maharashtra pic.twitter.com/XiIqXZCblp
— ANI (@ANI) June 21, 2019
इनके अलावा नितिन गडकरी नागपुर में योग करेंगे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में योग करती नजर आईं। वहीं, स्मृति ईरानी राजनगर में रहीं, तो पीयूष गोयल ने भी दिल्ली को लोधी गार्डन में योगासन किया।
पिछले साल चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वहीं, पहले योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने दिल्ली में योग किया था। पिछले साल पीएम मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ योगदिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।