Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय के 21 साल पूरे
करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के 21 साल आज पूरे हो गए। इस मौके पर वीर जवानों को याद करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वॉर मेमोरियल पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद रहे। वहीं राजनाथ सिंह ने जवानों को प्रेरणास्रोत भी बताया। हालांकि इस बार कोरोना वायरस और चीन से चल रहे गतिरोध के बीच विजय दिवस के लिए इस बार उतनी तैयारियां नहीं की गई। जबकि वॉर मेमेरियल पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते लोग दिखे।
राजनाथ सिंह समेत बाकी लोग भी वहां मास्क लगाकर पहुंचे थे। आपको बता दें कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई गई थी। इस दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कभी दुश्मन ने हमला किया तो कारगिल जैसा मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल की 21 वीं वर्षगांठ पर सैनिकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कारगिल विजय दिवस वास्तव में उत्कृष्ट सैन्य सेवा, अनुकरणीय वीरता और बलिदान की भारत की गौरवशाली परंपरा का उत्सव है। हमारे सशस्त्र बलों के अटूट साहस और देशभक्ति ने सुनिश्चित किया है कि भारत सुरक्षित और सुरक्षित है। मैं उन लोगों का भी आभारी हूं, जो युद्ध में अक्षम होने के बावजूद, अपने तरीके से देश की सेवा करते रहे और राष्ट्र द्वारा अनुकरण के योग्य उदाहरण स्थापित किए। राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन लगाने वालों के प्रति मेरा आभार। मैं उनके परिवारों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोने के बावजूद, हमारे क्षेत्र से दुश्मनों को बाहर निकालने के राष्ट्रीय संकल्प के अपने समर्थन में लगातार बने रहे। कारगिल विजय की 21 वीं वर्षगांठ पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने हाल के इतिहास में दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन का मुकाबला किया।