रश्मि सिंह|Karpoori Thakur Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का आज यानी 24 जनवरी को 100वीं जयंती है। उनके जयंती पर सभी उनको नमन कर रह है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर स्थिति कर्पूरी ठाकुर के गांव जाएंगे।
सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे नीतिश कुमार
आपको बता दें कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती पूरा देश उनको याद कर रहा है। आज उनके इस खास मौके पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की तरफ से कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर जोर-शोर से तैयारी की गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पितौझिया (अब इसको कर्पूरी ग्राम के नाम से जाना जाता है) स्थित स्मृति भवन में आयोजित सर्व भवन में आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय कर्पूरी ग्राम स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। सीएम के पहुंचे से पहले जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी जोरो-शोरो से चल रही है।
कौन थे कर्पूरी ठाकुर
दरअसल, कर्पूरी ठाकुर बिहार में साल 1970 में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। कर्पूरी ठाकुर को बिहार के राजनिती में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला नेता माना जाता है। इनका जन्म एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ था। रिपोर्ट की माने तो उन्होंने अपने जीवनकाल में कांग्रेस विरोधी राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया। जब इमर्जेंसी के दौरान भी इंदिरा गांधी उन्हें काफी कोशिशों के बावजूद गिरफ्तार नहीं करवा पाई थी। कर्पूरी ठाकुर जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उनका पहला कार्यकाल महज 163 दिन का रहा था। साल 1977 में उन्हें दूसरी बार जीत मिली थी। उन्होंने अपना यह कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों, पिछड़ो और अति पिछड़ो के हक में ऐसे तमाम काम किए, जिससे बिहार की सियासत में परिवर्तन आया।