Khalistani Terrorist: पाकिस्तान में एक और खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। दरअसल, लखबीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। वह भारत के खिलाफ पंजाब में खालिस्तानी गिरोह में शामिल रहता था। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) को पाकिस्तान से संचालित कर रहा था।
कैसे हुई मौत?
बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान में लखबीर सिंह की मौत हार्टअटैक से हुई है। ये भी खबर सामने आयी है कि पाकिस्तान में लखबीर सिंह रोडे का सिख रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कैसे पहुंचा था पाकिस्तान?
लखबीर सिंह पंजाब के मोगा जिले के रोडे गांव का रहने वाला था। भारत से फरार होकर वह दुबई चला गया और वहां से पाकिस्तान गया। हालांकि, उसका परिवार कनाडा में रहता था। 2002 साल में भारत ने पाक को 20 आंतकियों की लिस्ट दी, उसमें लखबीर सिंह रोडे का भी नाम था। रोडे पर कई गैरकानूनी कार्य के आरोप हैं।
संपत्ति जब्त का नोटिस
इस साल अक्टूबर माह में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर वहां नोटिस चिपकाया गया था। लखबीर सिंह पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत 1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।