रश्मि सिंह|Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव के तैयारियों में सभी पार्टियां तैयरियों में जुट चुकी है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव की तैयारियों में जुट चुके है। आज पीएम मोदी राजस्थान दौरे पर है। उन्होंने राजस्थान के चूरू जिले में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने घोषणा पत्र पर तंज कसा और केंद्र सरकार की योजना गिनाई। पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी जो कहती है, वो पूरा करती है। दूसरी पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं करती है।
#WATCH राजस्थान: PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “…जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है…जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।” pic.twitter.com/mxS5KgblSF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर क्या कहा?
जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर है। पीएम मोदी ने राजस्थान के चूरू में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशान साधी है। पीएम नें कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज कसते हुए कहा, बीजेपी जो कहती है, वो पूरा करती है। दूसरी पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। हम तो संकल्प पत्र जारी करते है। हमने साल 2019 में संकल्प पत्र लेकर आए थे। उनमें ज्यादातर पूरे हो गए है। हम अपने सभी वादे पूरे करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लोगा देते है। उन्होंने आगे कहा, भगवान राम के सुबूत मांगते थे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है। कांग्रेस ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या और राम मंदिर का नाम लिया तो मुंह पर ताला लगा देना। डर रहे है कि राम का नाम आया तो इनका राम-राम ना हो जाए।
उन्होंने आगे कहा, देशहित से भी ज्यादा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी है। ये वो लोग है, जिन्होंने कोर्ट में जाकर कहा था कि प्रभु श्रीराम तो काल्पनिक है। अभी कुछ महीने पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। पूरा देश प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी।
#WATCH राजस्थान: PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा…बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है…10 साल पहले देश की खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े… pic.twitter.com/WddTK0gdzU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024