रश्मि सिंह|Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह से ही होना शुरु हो चुका है। आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाम में 1,331 उम्मीदवार मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित पवार समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपना मतदान किया है। ऐसे में आइए जानते के किन नेताओं ने अभी तक अपना मतदान किया है।
अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने डाला वोट
आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उनकी पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव संग वोट डाला।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया।
भाजपा ने इस सीट से जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/KUPTxgJgWV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
अखिलेश यादव ने की वोटिंग की अपील
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने वोट डालने की अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा कि, “बीजेपी के लोगों को भी इसकी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि वे कहेंगे कि यह चुनाव आयोग का फैसला है। बीजेपी के लोग जानबूझकर आपको नुकसान पहुंचाने के लिए गर्मियों में वोट कराते है। यह मतदान एक महीने पहले हो सकता था। मैं अपने सभी साथियों और मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।”
#WATCH सैफई, इटावा (यूपी): समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग जो-जो शिकायतें आ रही हैं उस पर कार्रवाई करेगा। कई जगहों पर सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता, नेता बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं।… pic.twitter.com/Unf1cSSv42
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
लालू प्रसाद यादव का बीजेपी पर हमला
बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव चुनाव के बीच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। लालू ने बीजेप निशाना साधते हुए कहा कि, “वोट हमारी तरफ है। ‘जंगल राज’ होगा क्योंकि वे डरे हुए है। वे भड़काने की कोशिश कर रहे है। वे चाहते है संविधान और लोकतंत्र खत्म करो।”
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा’ वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं।”
पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद… pic.twitter.com/yZiXmeTGmU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा’ वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं।”
पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद… pic.twitter.com/yZiXmeTGmU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
प्रियांक खरगे ने डाला वोट
कर्नाटक राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे ने कलबुर्गी के गुंडुगुर्थी गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
कांग्रेस भारी मतो से जीत रही है- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सभी मिलकर इस बार कांग्रेस को जिताएंगे। कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीत रही है। चुनाव आयोग को वोटिंग का मतदान के दिन शाम को ही डेटा देना चाहिए। इस बार चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा है, जनता इसे लेकर ही वोट कर रही है।
#WATCH कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/KIysHnpGpw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
डिंपल यादव ने बीजेपी साधा निशाना
मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।”
#WATCH मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, “बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।”#LokSabhaElections2024 https://t.co/doXhVDB0fW pic.twitter.com/JPwFqtxMHt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024