रश्मि सिंह|Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह से ही होना शुरु हो चुका है। आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाम में 1,331 उम्मीदवार मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित पवार समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपना मतदान किया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। मुर्शिदाबाद में एक स्थानीय कांग्रेस नेता के घर पर देशी बम फेंके गए है। इन सब के बीच भी मतदान जोरो-शोरो से हो रहा है। ऐसे में आइए जानते है सुबह 9 बजे तक कहां, कितनी वोटिंग हुई है।
9 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
जानकारी के लिए बता दें कि, आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक कहां कितना वोटिंग हुआ है वो बताया है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह बजे तक-
असम में 10.12%
छत्तीसगढ़ में 13.24%
दादर और नगर हवेली में 10.13 प्रतिशत
दमन और दीव में 10.13
गोवा में 11.83%
गुजरात में 9.84%
कर्नाटक में 9.45%
एमपी में 14.07 प्रतिशत
महाराष्ट्र में 6.64 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश में 11.63 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल में 14.60 प्रतिशत वोटिंग हुई
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान हुए।
असम- 10.12%
बिहार- 10.03%
छत्तीसगढ़- 13.24%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 10.13%
गोवा- 12.35%
गुजरात- 9.87%
कर्नाटक- 9.45%
मध्य प्रदेश- 14.22%
महाराष्ट्र- 6.64%
उत्तर प्रदेश- 11.63%
पश्चिम बंगाल- 14.60% pic.twitter.com/wDHyRBnAGy— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
मालदा में कांग्रेस ने टीएमसी पर लगाए आरोप
मालदा में कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पोलिंग बूथ में बूथ एजेंट को न बैठने देने का आरोप लगाया है। हालांकि, पोलिंग अफसरों का कहना है कि कांग्रेस के बूथ एजेंट आए ही नही। घटना मालदा के गोपालपुर की है, टीएमसी नेताओंम का दावा है कि कांग्रेस झूठे और गलत आरोप लगा रही है।
सुप्रिया सुले ने डाला वोट
आपको बता दें कि, NCP-SCP सांसद और बारामती लोकसभा सीटे से उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के बारामती में एक मतादन केंद्र पर वोट डाला है। एनसीपी ने बारामती से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा है।
पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतदान किया।
NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/sH54R0KLdQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
प्रह्लाद जोशी ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने धारवाड़ के हुबली में मतदान केंद्र संख्या 111 पर वोट डाला है। कांग्रेस पार्टी ने धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से विनोद आसुती को मैदान में उतारा है।
#WATCH हुबली, धारवाड़ (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/xi3yXIe2EL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024