रश्मि सिंह|Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी रैली कर रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जगह-जगह चुनावी रैली कर रहे है। पीएम मोदी ने रविवार को चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साल 2006 के भाषण का सहारा लेते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार ने हिंदुओं से संपत्ति छीनकर मुसलमानों में बांटने की वकालत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, “कांग्रेस के घोषणापत्र में यही वादा किया गया । उन्होंने आगे कहा कि, मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।”
कांग्रेस की अर्बन नक्सल सोच की नजर अब मेरी माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर है। क्या ऐसी कांग्रेस पर मेरे परिवारजन कभी भरोसा करेंगे। pic.twitter.com/sdPRObgbha
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2024
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बयान काफी चर्चा में है। पीएम मोदी हाल ही में कांग्रेस पार्टी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भाषण का सहारा लेकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री का कहना है कि, कांग्रेस अगर केंद्र की सत्ता में आती है तो वो लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों में बांट देगी। पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह का जिस बयान का जिक्र किया है। वो मनमोहन सिंह ने साल 2006 को राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में दिया ता। तब उन्होंने कहा था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों, पिछड़ें वर्गों, अल्पसंख्यकों के लोगों के उत्थान के लिए संसाधनों का आवंटन किया जाना चाहिए। मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि भारत को अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यमकों के विकास की योजना इस तरह से बनाने की जरूरत है कि वे समान रूप से सशक्त हों।