रश्मि सिंह|Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। ऐसे में आज कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल सात प्रत्याशियों के नाम शामिल है। जिनमें से पांच बिहार से है, जबकि दो पंजाब से है। इस बार कांग्रेस ने महिलाओं को भी मौका दिया है।
कांग्रेस ने जारी किया नए उम्मीदवारों कि लिस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने अपने नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बिहार और पंजाब से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने बिहार के पश्चिम चंपारण सिट से मदन मोहन तिवारी को टिकट दिया है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट दिया है। बिहार के महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं बिहार समस्तीपुर से सन्नी हजारी को मौका दिया है। बिहार के सासाराम से मनोज कुमार को टिकट मिला है। साथ ही पंजाब के होशियारपुर से यामिनी गोमर को टिकट दिया गया है। वहीं पंजाब के फरीदकोट से अमरजीत कौर सहके को टिकट दिया गया है।
यहां देखे उम्मदीवारों के लिस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए बिहार और पंजाब के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/oxIffypqVQ
— Congress (@INCIndia) April 22, 2024