रश्मि सिंह|Loktantra Bachao Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर INDIA गठबंधन आज यानी 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली कर रहे है। इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में हो रही यह रैली सुबह 10 बजे से शुरु हो चुकी है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भी आवाज उठा रहे है। रैली के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा।
#WATCH | INDIA alliance rally: Delhi CM Arvind Kejriwal’s wife Sunita Kejriwal says, “Your own Kejriwal has sent a message for you from jail. Before reading this message, I would like to ask you something. Our Prime Minister Narendra Modi put my husband in jail, did the Prime… pic.twitter.com/aZsdXXvJOO
— ANI (@ANI) March 31, 2024
सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा दिल्ली सीएम का संदेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में पूरा विपक्ष एक जुट हो गया है। ऐसे में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली रखा गया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केजरीवाल को जेल भेजे जाने पर विरोध जताया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मैसेज को भी मंच से पढ़ा।
सुनीता ने केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए बताया कि दिल्ली सीएम ने कहा है, “मेरे प्यारे भारतवासियों, जेल से आप सब अपने इस भाई का प्रणाम स्वीकार कीजिए। मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा। 140 करोड़ भारतवासियों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। भारत एक महान देश है, महान संस्कृति है। हमारे लोग अनपढ़ क्यों है, गरीब क्यों है, मैं जेल में हूं यहां सोचने का मौका मिलता है।”
केजरीवाल का संदेश आगे पढ़ते हुए सुनीता ने बताया कि, “दिल्ली सीएम का कहना है, भारत मां दर्द में है, दुखी है, दर्द से कराह रही है। जब भारत मां के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती, जब तक देश के कई हिस्सों में अच्छी चिकिस्ता नहीं मिलती तो उन्हें दुख होता है। ऐसे लोगों से भारत मां को सख्त नफरत है जो देश को लूटते है। 140 करोड़ लोगोम के सपनों का भारत, हर हाथ को काम मिलेगा। हर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी चाहे अमीर हो या गरीब, जहां दुनियाभर के युवा पढ़ने आएंगे। भारत के आध्यात्म को दुनिया तक पहुंचाएंगे। आज मैं देश के 140 करोड़ लोगों को ये आह्वान करता हूं।”