रश्मि सिंह|LPG Price Cut: लोकसभा चुनाव के बीच जनता के लिए राहत की खबर आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के किमतों को फिर से घटा दिया है। इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक सिलेंजर की कीमतों में 19-20 रुपए की कमी आई है।
दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 19 रुपए कम हो गए है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,745.50 रुपए मिलने वाला है। IOCL की वेबसाइट पर सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट किया गया है, जोकि आज यानी 1 मई से लागू हुआ है।
लोकसभा चुनावों के बीच एक बार फिर महंगाई से राहत
➡️दिल्ली से मुंबई तक 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर और सस्ता हो गया है
➡️19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम आज से 19 रुपए कम#LPGcylinder | LPG Price Cut pic.twitter.com/X3WLNNtksx
— Jantantra Tv (@JantantraTv) May 1, 2024
LPG सिलेंडर के दाम हुए कम
आपको बता दें कि, ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज से दिल्ली में 9 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की कटौती की गई है। वहीं अब गैस का दाम 1764.50 रुपए कम होकर अब 1745.50 रुपए हो गया है। इसी तरह मुंबई में सिलेंडर का दाम 1717.50 रुपए से कम होकर अब 1698.50 रुपए हो गए है।