Mallikarjun Kharge on Budget Session 2024: आज नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन किया और उन्होंने पीएम मोदी की सारी उपलब्धियां गिनाईं कि, मोदी सरकार में क्या क्या अच्छे काम हुए हैं। उन्होंने कहा भी कि पिछला साल देश के लिए ऐतिहासिक वाला रहा है। वहीं अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, राष्ट्रपति का भाषण केवल पीएम मोदी और उनकी सरकार की तारीफ के बारे में था।
क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “राष्ट्रपति का भाषण केवल पीएम मोदी और उनकी सरकार की प्रशंसा के बारे में था। ये एक प्रोपेगैंडा था, पीएम मोदी के लिए विज्ञापन था और एक राजनीतिक भाषण था। राष्ट्रपति के भाषण में रोजगार से जुड़ी कोई बात नहीं कही गई।”
#WATCH दिल्ली: आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “राष्ट्रपति का भाषण केवल पीएम मोदी और उनकी सरकार की प्रशंसा के बारे में था। ये एक प्रोपेगैंडा था, पीएम मोदी के लिए विज्ञापन था और एक… pic.twitter.com/XARldUefEq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
कब होगा बजट पेश
बता दें कि संसद का बजट सत्र आज से शुरु हो चुका है और यह आने वाले लोकसभा सत्र का आखिरी सत्र होगा। क्योंकि इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन 1 फरवरी गुरुवार को बजट पेश होगा। जिसकी शुरूआत 31 जनवरी से शुरू हो गई थी और 9 फरवरी तक चलेगी। हालांकि, बजट पेश वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ही करेंगी।