रश्मि सिंह|Mani Shankar Aiyar News: लोकसभा चुनाव के बीच आए दिन कांग्रेस नेता कोई न कोई विवादित बयान दे रहे है। पहले कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विवादित बयान दिया। अब एक बार फिर कांग्रेस वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया है। अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। उनके इस बयान से सियासी घमासान तेज हो गई है।
मणिशंकर अय्यर ने दी विवादित बयान
जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भारत को पाकिस्तान को पूरा सम्मान देना चाहिए। मुझे ये समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि, हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है। ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु बम से हमला करने के बारे में विचार कर सकते है। मस्कुलर नीति दिखाने वाले भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास बी कहुटा (रावलपिंडी) में परमाणु बन है।
उन्होंने चेताते हुए कहा कि, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है लेकिन क्या होगा अगर कोई पागल लाहौरा में ये बम गिराने का फैसला कर ले। इस रेडिएशन को अमृतसर पहुंचने में आठ सेकंड भी नहीं लगेंगे। अगर हम उनकी इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे लेकिन अगर हम उन्हें छोटा दिखाते रहेंगे तो कोई पागल आएगा और बम गिरा देगा। मणिशंकर का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस बयान से एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गई है।