रश्मि सिंह|Manipur Violence: मणिपुर के मोरेह इलाके में एक बार फिर हिंसा हो रही है। मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बुधवार को उग्रवादियों ने मणिपुर के मोरेह इलाके में हमला किया। इस हमले में सोमरजीत मीतेई और तखेल्लमबम सिलेशवर सिंह नाम के दो कमांडो शहीद हो गए है।
उग्रवादियों ने किया हमला
बता दें कि, मणिपुर पुलिस ने इस बात कि जानकारी दी की 17 जनवरी, 2024 सुबह, उग्रवादियों ने मोरेह टेंग्नौपाल जिले में आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों का उपयोग करके राज्य बलों पर एक हिंसक हमला किया। इस हमले में मणिपुर सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने आशंका जता ई कि सीमावर्ती शहर मोरेह में जवानों पर हुए हमले में म्यांमार के कुछ विद्रोहियों का हाथ हो सकता है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में कुकी उग्रवादियों ने तीन लोकेशन पर एक पुलिस कमांडो पोस्ट पर फायरिंग की। इसमें से सीमावर्ती शहर मोरेह में हुए हमले के पीछे म्यांमार से घुसपैठ करके आए विद्रोहियों का हाथ हो सकता है। एक रिपोर्ट की माने तो इस हिंसे में अभी तक 110 किमी दूर मोरेह में हुए हमले में दो जवान मारे गए थे।
मणिपुर हिंसा में ये समुदाय भी हुए शामिल
दरअसल, मई 2023 से बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी के बीच जातीय हिंसा अभी तक चल रही है। पिछले साल से चल रही इस हिंसा में अब अन्य समुदाय भी इसमें शामिल हो रहे है। हिंसा में पिछले आठ महीनों में करीब 200 लोगों की जान गई है। साथ ही 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए है।