नीति आयोग ने जारी की Innovation Index List, कर्नाटक टॉप पर
नई दिल्ली : नीति आयोग पहली बार राज्यों की इनोवेशन इंडेक्स की लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट गुरुवार को जारी हुई, जिसमें कर्नाटक पहले नंबर पर आया है, जबकि दूसरे स्थान पर तमिलनाडु और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। इनोवेशन इंडेक्स के लिस्ट में सबसे नीचे झारखंड है, जबकि उत्तर प्रदेश का स्थान सातवां है।
Innovation Index List में कर्नाटक टॉप
यदि सभी बड़े राज्यों की दृष्टि से देखें तो 35.65 अंक पा कर कर्नाटक अव्वल है। इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है, जिसका स्कोर 32.98 है। महाराष्ट्र 29.93 अंक पा कर तीसरे स्थान पर है। 22.06 अंक के साथ तेलंगाना चौथे स्थान पर है, जबकि 20.55 अंक के साथ हरियाणा पांचवे स्थान पर है। केरल 10.58 अंक पाकर छठे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश 10.08 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
17 बड़े राज्यों की सूची में झारखंड फिसड्डी
17 बड़े राज्यों की सूची में झारखंड 6.20 अंक पा कर अंतिम स्थान पर है, जबकि बिहार 7.99 अंक पा कर 16वें स्थान पर। इससे एक पायदान नीचे पर छत्तीसगढ़ है, जिसे 8.06 अंक मिले हैं। मध्य प्रदेश 9.70 अंक पाकर 14वें स्थान पर है। केंद्र शासित और छोटे प्रदेशों की सूची में पहला स्थान दिल्ली को मिला है।
छोटे राज्यों की श्रेणी में दिल्ली अव्वल
छोटे राज्यों की श्रेणी में दिल्ली 42.98 अंक के साथ पहले स्थान पर है। इस सूची में दूसरा स्थान चंडीगढ़ का है, जिसे 27.97 अंक मिला है। गोवा 22.49 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि 13.94 अंक के साथ पुड्डूचेरी चौथे स्थान पर है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर सिक्किम, दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड रहा है।
राजीव कुमार ने ये लिस्ट जारी करते हुए कहा की इस इंडेक्स से पूरे भारत में इनोवेशन इकोसिस्टम को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इससे न केवल रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी, बल्कि दूसरे राज्यों के साथ अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर करने का मौका भी मिलेगा। निति आयोग का गठन 1 जनवरी 2015 यानि 4 वर्ष पहले हुआ था। निति आयोग का मुख्य कार्य न्यू इंडिया के निर्माण का विज़न और इसके लिये रणनीतिक मसौदा बनाना तथा कार्य योजनाएँ तैयार करना होता है।