रश्मि सिंह|Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा आए दिन विवादित बयान देते रहते है। एक बार फिर से उन्होंने विवादत में आने वाला बयान दिया है। दरअसल सैम पित्रोदा ने कहा कि, भारत में ईस्ट के लोग चीन जैसे और साउथ के लोग अफ्रीका जैसे दिखते है। पित्रोदा के इस बयान पर सियासी घमासान एक बार फिर से तेज हो गई है।
सैम पित्रोदा ने क्या कहा ?
जानकारी के लिए बता दें कि, सैम पित्रोदा ने यह बयान एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दिया। उन्होंने भारत की विविधता को लेकर बात रखी थी। इस दौरान उन्होंने कहा, हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते है। यहां पूर्व के लोग चीन जैसे, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग शायद गोरों जैसे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते है।
सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को घेरा है। उनके इस विवादित बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह बार-बार साफ हो रहा है कि सैम पित्रोदा भारत के लिए क्या सोचते है। यह स्पष्ट है कि वह असफल है, वह राहुल गांधी के सलाहकार है। मैं अब समझ सकता हूं कि राहुल गांधी बकवास क्यों करते है। यह हार की हताशा है, वे न तो भारत को समझते है और न ही इसकी विरासत को।
कंगना रनौत ने भी सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि, सैम पित्रोता राहुल गांधी के मेंटर है। भारत के लिए उनकी विभाजनकारी और नस्लवादी बयान को सुने। उनकी पुरी विचारधारा बांटो और राज करो पर आधारित है। भारतीयों को चीन और अफ्रीकी कहना घृणित है। कांग्रेस को शर्म करना चाहिए।
कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किया किनारा
बता दें कि, कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के इस विवादित बयान से किनारा कर लिया है। सैम पित्रोता कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, भारत की विविधता को दर्शाने के लिए की गई तुलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। कांग्रेस इनसे खुद को पूरी तरह से अलग करती है।