नई दिल्ली: Priyanka Chopra Jonas: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी लाइम लाइट बटोर रही हैं। पिगी चोप्स आये दिन अपनी हॉटनेस से इंटरनेट पर सनसनी मचती नज़र अति है। लेकिन इस बार पिगी चोप्स का यॉट पर रेड बिकनी अवतार उनके फैंस के साथ- साथ कई हसीनाओं के पसीने छुड़ा दिए है।
एक बार फिर इंटरनेट सेंसेशन बनी मिस जोनास
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख कई हसीनाएं पानी कम नज़र आ रही है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में अपने को-स्टार्स संग सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका काम से ब्रेक लेकर अपनी मां मधु चोपड़ा और सिटाडेल शो के को-स्टार्स संग यॉट पर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
स्पेन में येलो मोनोकनी और रेड बिकिनी में नजर आई पीसी
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका येलो मोनोकनी पहने गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने मोनोकनी के साथ क्रीम कलर का हैट भी कैरी किया है।इस फोटो में प्रियंका स्विमिंग करते हुए नजर आ रही हैं। अपने रॉकिंग डे आउट से प्रियंका ने अपना दूसरा लुक भी शेयर किया है, जिसमें वो रेड बिकिनी में पोज देती हुए भी नजर आ रही हैं। पीसी ने अपनी पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने रेड बिकिनी पर व्हाइट श्रग भी कैरी किया है। फोटो में प्रियंका के लुक से लेकर उनका पोज और स्टाइल सभी ऑन पॉइंट हैं।
यह भी पढ़े:-Sooryavanshi Big Release: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय की सूर्यवंशी 3200 स्क्रीन्स के साथ सबसे बड़ी रिलीज़ को तैयार
डे आउट की इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म ‘सिटाडेल’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘मैट्रिक्स 4’ के अलावा फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=fOdxUg0L9qc