Pm Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस वर्ष ओडिशा की कला संस्कृति की सेवा करने वाले 4 और साथियों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। आज लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान राष्ट्र सेवा की परंपरा के सम्मान के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान है। यह सम्मान उस विचारधारा का सम्मान भी है जो सिर्फ राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है।”
देश का नया बजट अभी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ”देश का नया बजट अभी दो दिन पहले आया है। यह बजट उस नीति को और मजबूत करता है, जिस पर चलकर पिछले 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इस बजट का ऐलान है गरीबों को सशक्त बनाने की गारंटी। चाहे हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछुआरे हों, यह बजट सबके विकास की गारंटी देता है।”
#WATCH संबलपुर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… 2014 से पहले कांग्रेस के नेता जब ओडिशा आते थे तो वे कालाहांडी जाते थे और आदिवासी बस्ती में जाकर तस्वीरें खिंचवाते थे, टीवी-अखबारों में तस्वीरें छपती थी और पूरी दुनिया में ओडिशा की गरीबी छाई रहती थी… ओडिशा को कुछ… pic.twitter.com/5dyMQj67Pe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024
2014 से पहले कांग्रेस के नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” 2014 से पहले कांग्रेस के नेता जब ओडिशा आते थे तो वे कालाहांडी जाते थे और आदिवासी बस्ती में जाकर तस्वीरें खिंचवाते थे, टीवी-अखबारों में तस्वीरें छपती थी और पूरी दुनिया में ओडिशा की गरीबी छाई रहती थी। ओडिशा को कुछ राजनीतिक दलों ने विकास से वंचित रखने का पाप किया।”