रश्मि सिंह|Raghav Chadha Eye: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने फिल्म चमकीला के लिए काफी चर्चा में है। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल, परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्डा के हेल्थ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राघव काफी समय से ब्रिटेन में अपना इलाज करवा रहे है। एक्ट्रेस के पति को आंख में कोई गंभीर बिमारी से जुझ रहे है। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी है।
सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा ?
आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को आंखों में कोई गंभीर समस्या हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए कहा, वह आंख की सर्जरी के लिए ब्रिटेन में है। भारद्वाज ने कहा आंखों में परेशानी के बाद राघव इलाज कराने के लिए यूके गए है। उनको काफी गंभीर बिमारी हो गई थी, अगर समय पर इलाज नहीं मिलता तो आंखों की रोशनी जा सकती थी। जैसे ही वह ठीक होंगे, वह भारत वापस आएंगे और पार्टी के अभियान में शामिल होंगे। सौरभ ने तो उनके बिमारी का खुलासा नहीं किया। लेकिन आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा के आंख के ‘रेटिना डिटेचमेंट’ को रोकने के लिए ब्रिटेन में ‘विट्रेक्टोमी सर्जरी’ करना गए है।