रश्मि सिंह|Rahul Gandhi in Ranchi: राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा धीरे धीरे अलग-अलग राज्यों में पहुंच रही है। ऐसे में अब उनकी यह यात्रा झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे है। राहुल 2 फरवरी को झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे, जहां से धनबाद, बोकारो और रामगढ़ होते हुए राहुल रांची पहुंचे है। राहुल गांधी कि न्याय यात्रा 4 फरवरी को रामगढ़ पहुंची थी, जहां से वो शाम को राजधानी रांची पहुचे है। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की और उनका कमाई के बारे में जाना।
साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है।
बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता।
इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा। pic.twitter.com/T1nKoC6Mdw
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2024
Courtesy: Rahul Gandhi Twitter Handle
राहुल ने मजदूरो से की बात
आपको बता दें कि, अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब झारखंड पहुंच चुकी है। ऐसे में राहुल गांधी ने रास्ते में मौजूद कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की और उनके कमाई के बारे में जाना। राहुल ने मजदूरों से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर भी किया है। जिसमें उन्हें उनसे बात करते हुए और साइकिल चलाते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता ने लिखा, “साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज 30-40 किलोमिटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है। बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा।”
कैसा रहेगा आज का कार्यक्रम
दरअसल, राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा की साथ रांची जिले के इरबा पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से बातचीत करने वाले है। लंच के बाद राहुल अपनी यात्रा के साथ रांची के शहीद मैदान में जाएंगे। यहां पर वह एक जनसभा को संबोधित करने वाले है। इस जनसभा के लिए भारी भीड़ जुट रही है। राहुल ने रविवार को ही कहा था कि कांग्रेस जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है।