जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: हर साल गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर कुच न कुछ खास होता है। इस बार भी देश ऐसे ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की मोटरसाइकिल टीम करतब दिखाने वाली है। इसके लिए टीम खूब रिहर्सल कर रही है।
भारतीय सेना के सभी दल गणतंत्र दिवस की तैयारी जुट गए हैं। राजपथ पर शौर्य और पराक्रम दिखाने को बेताब सेना के जवान कड़ाके की ठंड में खूब मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के ‘डेयरडेविल’ बाइकर्स भी अपनी तैयारिओं में जुट गए हैं। जिसके लिए गणतंत्र दिवस परेड-2022 पर राजपथ पर 10 तरह के फार्मेशन देने को तैयार हैं।
परेड में ITBP के 146 जवान 33 बुलेट बाइक के साथ उतरेंगे और अपना शानदार प्रदर्शन दिखाएंगे। ITBP की मोटरसाइकिल टीम का गठन 2017 में किया गया था। ITBP के ये साहसी जवान आजादी के 75 वी वर्षगांठ ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ थीम पर आधारित फोर्मेशन पिरामिड बनाएंगे। इसके अलावा ITBP के जवान यहां 10 तरह के करतब करेंगे।