Republic Day 2024: पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। तो वहीं साल 1950 में आज के दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। इस अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया। भारत को गणतंत्र हुए आज 75 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको पहले गणतंत्र दिवस के बारे में। बता दें कि ऐसे में बीते हर साल के दौरान देश में कई सारे बदलाव देखने को मिले। साल 1950 से लेकर 2024 तक का काफी शानदार सफर रहा है। ऐसे में तस्वीरों के जरिए देखिए 2024 तक का सुनहरा सफर।
200 साल की गुलामी के बाद हमारा देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था। हालांकि, देश को सही तरीके से चलाने के लिए एक संविधान बनाने की जरुरत थी, जिसे बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई।
संविधान बनाने के लिए गठित की गई इस समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे, जिन्हें भारतीय संविधान के जनक माना जाता है। तो वहीं अलग-अलग देशों से लेकर हमारे देश का संविधान बनकर तैयार किया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत के संविधान बनाने के लिए करीब 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इसके बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को मंजूरी दी और इसी वजह से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
संविधान को मंजूरी मिली उसके बाद 26 जनवरी, 1950 को देश को पूरी तरह से गणतंत्र घोषित कर दिया गया और तभी से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
आपको बता दें कि पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इस खास अवसर पर पहली परेड पुराना किला के सामना इरविन स्टेडियम में हुई थी।
लेकिन अब इस स्थान पर चिड़ियाघर है और वहीं इरविन स्टेडिमय को नेशनल स्टेडियम और उसके बाद में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम नाम दिया गया।
एक दिलचस्प बात ये है कि 26 जनवरी के दिन साल 1950 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ गृहण की थी। इसके बाद उन्होंने इरविन स्टेडियम में देश का तिरंगा फहराया था।