वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इसके बाद टीम इंडिया को एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी खेलने हैं लेकिन सबसे पहले सभी क्रिकेट फैंस को एशिया कप का इंतजार है, जहां इस साल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास भी क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का एक सुनहरा मौका होगा।
सचिन को पीछे छोड़कर आगे निकलेंगे रोहित!
एशिया कप के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 971 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं 745 रनों के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 5वें स्थान पर। अगर इस बार एशिया कप 2023 में टीम इंडिया फाइनल तक पहुँच जाती है तो रोहित आगे भी 6 मेच खेल सकते है। ऐसा करने पर मास्टर ब्लॉस्टर को भी पीछे छोड़ सकते है। वहीं चौथे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक अपनी जगह बना चुके हैं। मलिक ने एशिया कप में 786 रन बनाए हैं। रोहित से मलिक का आगे निकलना तो तय है।
रोहित बनेंगे नंबर वन!
ये देखना ख़ास रहेगा कि रोहित शर्मा एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन पाएंगे या नहीं। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या के नाम 1220 रन हैं। रोहित को नंबर एक तक पहुंचने के लिए 475 रन चाहिए। रोहित को ऐसा करने के लिए कम से कम 5 मौके तो मिल सकते है। उनको ऐसा करने के लिए दो-तीन शतक तो एशिया कप 2023 में लगाने होंगे। बड़े टूर्नामेंट्स में रोहित को पहले भी ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं। संगाकारा ने 1075 रन इसी टूर्नामेंट को दौरान बनाए।
ASIA CUP 2023: में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज:
- सनथ जयसूर्या- 1220 रन
- कुमार संगाकारा- 1075 रन
- सचिन तेंदुलकर- 971 रन
- शोएब मलिक- 786 रन
- रोहित शर्मा- 745 रन