S Jaishankar Birthday: भारत के बेहतरीन, बेबाक और निडर नेताओं में से एक वर्तमान विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। बता दें कि तत्काल में विदेश मंत्री एस जयशंकर का जन्म 9 जनवरी 1955 को नई दिल्ली में हुआ था। इनका नाम सुब्रह्मण्यम जयशंकर हैं। जिन्हें सभी डॉ. एस. जयशंकर से जानते है, दरअसल, पहले यह एक राजनयिक थे और अब राजनीतिज्ञ बन गये हैं। हालांकि वर्तमान में वह केंद्रीय विदेश मंत्री हैं और इतना ही नहीं, पहले 2015 से 2018 तक भारत के विदेश सचिव के पद पर रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जयशंकर 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी थे।
कैसा रहा बचपन
वहीं बात अगर एस जयशंकर की बचपन यानी कि पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो, जयशंकर ने अपनी शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क के पास एयर फ़ोर्स स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से केमिस्ट्री की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री भी हासिल की है। बता दें कि, जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री और डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल कर चुक हैं। वह परमाणु कूटनीति के भी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और पढ़ाई के बाद सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा पास की और आईएफएस भी बने।
राजनीति में कैसे रखा कदम
दरअसल, IFS से रिटायर होने के बाद 1977 में, वह भारतीय विदेश सेवा में शामिल हो गए। जहां वो 1979 से 1981 तक मॉस्को में सोवियत संघ में भारतीय मिशन के दूसरे और तीसरे सचिव थे। इस दौरान उन्होंने रूसी क्लासें भी लीं। फिर उसके बाद वह रूस में सेवा करने के बाद अपने घर यानी कि नई दिल्ली वापस आ आए। उन्होंने भारत में राजनयिक गोपालस्वामी पार्थसारथी के विशेष सहायक और भारत के अमेरिकी विभाग के विदेश मंत्रालय में अवर सचिव के रूप में पद संभाला जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को देखता था। वह उस टीम के सदस्य थे जिसने भारत के तारापुर बिजली स्टेशनों को अमेरिकी परमाणु ईंधन की आपूर्ति के संबंध में समझौता किया था। ऐसे उनका सफर रहा और आज भारत के विदेश मंत्री हैं।