रश्मि सिंह|Sanjay Nirupam: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाए है। साथ ही पिछले काफी दिनों से वो पार्टी के विरोध में बयानबाजी भी करने पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार देर शाम निरुपम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी।
संजय निरुपम हुए कांग्रेस से निष्कासित
जानकारी के लिए बता दें कि, संजय निरुपम को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। गुरुवार सुबह मुंबई निरुपम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ऐसा लगता है कि पार्टी को कल रात मेरा इस्तीफा पत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का फैसला किया। ऐसी तत्परता देखकर अच्छा लगा। खड़गे को लिखे पत्र में निरुपम ने कहा, मैंने आखिरकार आफकी बहुप्रतीक्षित इच्छा को पूरा करने का फैसला किया है और मैं घोषणा करता हूं कि, मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
Looks like, immediately after the party received my resignation letter last night, they decided to issue my expulsion.
Good to see the such promptness.
Just sharing this info.
I will give detail statement today between 11.30 to 12 PM pic.twitter.com/3Wil8OaxuE— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) April 4, 2024
कौन है संजय निरुपम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई उत्तर से सांसद रह चुके संजय निरुपम एक समय शिवसेना में भी रह चुके है। उन्होंने साल 2005 में शिवसेना छोड़ दी थी। संजय ने उत्तर भारतीय फेरीवालों का मुद्दा उठाया था और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। साल 2009 के चुनाव में, उन्होंने मुंबई उत्तर सीट से जीत हासिल की थी। निरुपम दो बार राज्यसभा के सांसद रहे। पहले शिवसेना के सदस्य के रुप में और फिर कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रुप में। उन्होंने साल 2009 से 2014 तक उत्तर मुबंई लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।