Ranjan Gogoi के बाद Justice Sharad Arvind Bobde बने SC के नए चीफ जस्टिस
नई दिल्ली : रंजन गोगई (Ranjan Gogoi) के बाद अरविंद बोबड़े (Sharad Arvind Bobde) नए चीफ जस्टिस बने हैं। सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने इनको 47वें प्रधान न्यायाधीश की शपथ दिलाई। अरविंद बोबड़े का कार्यकाल 17 महीने तक के लिए रहेगा। यानि कि ये 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होंगे। शपथ लेने के बाद अरविंद बोबड़े ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया।
बता दें कि शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहें।
अरविंद बोबड़े का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ था। इनके पिता भी एक वकील थे। अरविंद बोबड़े ने अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाली पीठ में शामिल थे। इसके साथ ही ये कई बड़े फैसलों में भी शामिल थे। 1998 में ये एक वरिष्ठ वकील बने। 2013 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में इन्होंने लॉ की प्रैक्टिस की। 1978 में नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।