Shivaji Jayanti आज, जानिए कौन हैं छत्रपति शिवाजी
नई दिल्ली- महाराष्ट्र के पुणे में 1630 में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी का जन्म हुआ था। शिवाजी महाराज को एक महान राजा की उपाधी जाती है। जिन्होंने एक महान मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। शिवाजी महाराज ने हमेशा ही अखंड भारत और स्वराज का सपना देखा, वहीं उन्होंने जनता को न्याय दिलाने के हित में काम किया।
पुणे के पास स्थित शिवनेरी के दुर्ग में जन्मे शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाहजी और माता का नाम जीजाबाई है । वहीं लोगों को मानना है कि शिवाजी का भगवान शिव के नाम पर रखा गया था। लेकिन ऐसा नहीं था, उनका नाम एक देवी शिवई के नाम पर रखा गया था। शिवाजी का विवाह 14 मई, 1640 को सइबाई निम्बालकर के साथ हुआ था।
बता दे कि कई बार शिवाजी ने मुगलों की सेना को मात दी थी। 6 जून 1674 को शिवाजी महाराज ने मुगलों को मात दी थी। जिसके बाद उनका मराठा शासक के रूप में राजतिलक हुआ था। वहीं बिमारी के चलते, साल 1680 में 3 अप्रेल को उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन आज भी दुनिया उनके पराक्रम और साहस को नहीं भूली है।