रश्मि सिंह|Sonia Gandhi Attack BJP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे आज जयपुर दौरे पर है। इन्होंने आज राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजस्थान के जयपुर में एक जनसबा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया है। इस सरकार ने आम लोगों पर अत्याचार किया है। यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है, यह देश हम सबका है।
#WATCH जयपुर: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं…हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है…” pic.twitter.com/IXrVXTZC3y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
सोनिया गांधी ने क्या है ?
जानकारी के लिए बता दें कि, सोनिया गांधी आज राजस्थान के जयपुर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सोनिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। सोनिया ने कहा कि, भाईयों और बहनों इस कार्यक्रम में आप सबके बीच आकर मुझे आपार गर्व हो रहा है। साथियों कभी हमारे महान पूर्वजों ने कठिन संघर्ष के दम पर हमें आजादी दिलाई। इतने वर्षों बाद आज चारों तरफ अन्याय का अंधकार पड़ा है। हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे।
#WATCH जयपुर: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है…मोदी सरकार ने जो-जो किया है वो आपके सामने है इसीलिए यह समय… pic.twitter.com/VDE736onsa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
सोनिया गांधी ने आगे कहा, भाइयों और बहनों देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं जा सकती। क्या कोई देश से ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से भी बड़ा हो सकता है। जो ऐसा सोचता है, देश की जनता, मेरी प्यारी बहनें, नौजवान, किसान, आदिवासी और मजदूर उसे सबक सिखा देते है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान है। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे है। विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। आज हमारे देश को लोकतंत्र खतरे में है। मेहनत से खड़ी की गई लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक सत्ता से बर्बाद किया जा रहा है। हमारे संविधान को बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है। ये सब तानाशाही है और हम सब इस तानाशाही का जवाब देंगे।