खाना खाते समय न करें ये 3 गलतियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर लोग खाने के समय कई गलतियां करते हैं, जिसके कारण घर में वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कि खाना खाते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए-

इस दिशा की ओर मुख करके न खाएं खाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है। साथ ही, इसका असर सेहत पर पड़ता है।

बैड पर बैठकर खाना न खाएं
कहा जाता है कि कभी-भी बैड पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि बैड आराम और सोने के लिए होता है। बैड पर बैठकर खाना खाने से घर की ऊर्जा के संतुलन पर असर पड़ता है। ऐसा करने से इसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

टूटे हुए बर्तनों में न खाएं खाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी-भी टूटे हुए बर्तनों में खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आता है। जो लोग ऐसा करते हैं उनका भाग्य उनका साथ कभी नहीं देता है। साथ ही, टूटे हुए बर्तन को किचन में भी नहीं रखना चाहिए।

खाना खाने के नियम
वास्तु के अनुसार, खाने का कभी-भी अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही, खाना हमेशा नीचे बैठकर ही खाना चाहिए। खाने की बर्बादी भी नहीं करनी चाहिए और खाना खाते समय हमेशा मन को शांत रखना चाहिए।

Scroll to Top