Delhi News : राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का 27 साल से पड़ा सूखा खत्म हो गया है। भाजपा ने दिल्ली में धमाकेदार वापसी की और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ दिल्ली की सत्ता में अब भाजपा काबिज हो गई है। लेकिन अभी तक चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने अपने सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा गया है।
दिल्ली का सीएम कौन ?
दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अब एक ही सवाल अहम हो गया है कि बीजेपी का सीएम चेहरा कौन हो सकता है? इस बारे में जब दिल्ली चुनाव प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “यह फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। वैसे भाजपा में सीएम पद के कई दावेदार हैं। ऐसे में भाजपा बाकी राज्यों की तरह ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास करेगी। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए भाजपा ने पहले भी कई राज्यों में डिप्टी सीएम बनाए हैं। ऐसे में भाजपा दिल्ली में क्या करने वाली है। यह सवाल अहम है।
दिल्ली में सीएम पद के प्रमुख दावेदार
- प्रवेश वर्मा: प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। वह सबसे दिल्ली के सीएम पद के सबसे प्रमुख दावेदारों में से एक है। वे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
- सतीश उपाध्याय: सतीश उपाध्याय दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ हो वह नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे मध्य प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी हैं। वह भी दिल्ली के सीएम पद के प्रमुख दवेदारों में से एक हैं।
- विजेंद्र गुप्ता: विजेंद्र गुप्ता 2015 और 2020 में रोहिणी से विधायक चुने गए थे। उस समय पूरी दिल्ली में आप की लहर थी। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी वैश्य समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
- रेखा गुप्ता: रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने शालीमार बाग से चुनाव जीता है।
- आशीष सूद: वह प्रदेश भाजपा में महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान में गोवा और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी हैं।