Pahalgam Terror Attack News : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद पहली रात (11-12 मई, 2025) को शांति रही। पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी या किसी भी घटना की कोई खबर सामने नहीं आई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार बॉर्डर पर गोलीबारी की घटना सामने आ रही थी। लेकिन सीजफायर के बाद बॉर्डर पर पड़ोसी देश की तरफ से कोई हरकत नहीं नजर नहीं आई है। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी है।
सीजफायर पर हुआ समझोता
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का समझोता 10 मई शनिवार को हुआ। जिसके बाद दोनों देशों की तरफ से शांति कायम रखने का फैसला लिया गया। हालांकि पाकिस्तान सीजफायर की घोषणा के 3 घंटे बाद ही इसका उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ताबड़तोड़ ड्रोन से अटैक किए। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
भारत ने लिया पाकिस्तान से बदला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर की सीमा पर गोलाबारी कर रहा था। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत ने 7 मई की रात को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिय ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को मिट्टी मे मिला दिया। इस हमले में भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मई से 10 मई तक तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई। पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया।