Indus Waters Treaty: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया। इस दौरान आतंकियों को भारत ने अच्छी तरह से सबस सिखाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने इसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं है। उसकी आर्मी के अधिकारी आतंकी हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने भारत को हाल ही में सिंधु जल संधि को स्थगित करने को लेकर धमकी दी गई।
सिंधू जल संधि पर बवाल
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधू जल संधि स्थगित कर दी गई थी। अहमद चौधरी ने पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में संबोधन के लिए गए थे। यहां से उन्होंने भारत को धमकी दी। इस दौरान पाक आर्मी के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने आतंकी हाफिज सईद की भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “अगर हमारा पानी रोकोगे तो हम तुम लोगों का सांस भी रोक देंगे।” बता दें कि आतंकी हाफिज भी यह बयान पहले दे चुका है।
पहलगाम हमले में 26 लोगों की गई थी जान
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए। उसने सिंधु जल संधि भी पाकिस्तान के साथ खत्म कर दी थी। इसके अलावा पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा भी रद्द कर दिया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर से दिया पाक को जवाब
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शव लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान सेना ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। पाकिस्तान ने भारत के कई आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सेना के 5 जेट मार गिराए थे।